विवि में वेतन न मिलने के मामले ने पकड़ा तूल
फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं विश्वविद्यालय के कर्मियों को जून का वेतन नहीं मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विवि प्रशासन की ओर से दावा है कि धन की उपलब्धता के बावजूद जून 17 के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।
कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों के लिए बजट पास करा लिया था और आगे निरंतर वेतन मिलना तय था। विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद की बैठक करा कर विश्वविद्यालय का वार्षिक बजट पास कर लिये जाने के बाद वित्त नियंत्रक कार्यालय की लापरवाही का परिणाम है कि जुलाई माह में अबतक जून माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कुलपति ने वित्तनियंत्रक कार्यालय में तमाम वित्तीय अनियमितताओं को सामने लाकर करोड़ों की वैट राशि का घोटाला भी शासन व राज्यपाल को जांच के लिए भेजा है। अब कुलपति की छवि खराब करने के लिए कर्मियों के वेतन में विलम्ब करने की कोशिश की जा रही है।