फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 09 Jul 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर शहर से 4 किमी दूर बिछिया गांव नहर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार होटल संचालक की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका 22 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल रेफर के बाद होटल संचालक लखनऊ के रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। थाना इनायतनगर के बारुन बाजार निवासी रामप्रसाद मोदनवाल (65) का बारुन बाजार में होटल है।

शनिवार दोपहर बाद बाइक से बेटे आदर्श कुमार (22) के साथ शहर फैजाबाद किसी काम से आए थे। बाइक आदर्श चला रहा था। लौटते समय रात करीब 10 बजे बिछिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पहले एंबुलेस 108 और फिर 100 नंबर पुलिस को डायल किया। फोन न उठने के घंटे भर बाद ऑटो से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां कुछ ही क्षण बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रामप्रसाद मोदनवाल को लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई जबकि बेटे आदर्श कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें