फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा तिवारी बनी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में लघुवाद न्यायाधीश के पद पर तैनात श्रद्धा तिवारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा एफटीसी द्वितीय रविंद्र द्विवेदी को एफटीसी प्रथम का पदभार सौंपा गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना के मुताबिक आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर यहां आए अपर जिला जज असद अहमद हाशमी को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय, इस कोर्ट पर रहे रविंद्र कुमार द्विवेदी को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम का जज बनाया गया है।
विज्ञापन




कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर जिले में आई अपर जिला जज पूजा सिंह को अभी किसी कोर्ट का प्रभार नहीं दिया गया है। सिविल जज जूनियर डिविजन पंचम तरुणिमा पांडे को एफटीसी सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है। इस कोर्ट पर रही साधना गिरी को एडिशनल सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है।


सुमन तिवारी को फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिविजन व इस कोर्ट पर रहे डॉ. सुनील कुमार सिंह को अभी किसी कोट का प्रभार नहीं सौंपा गया है। आगरा से स्थानांतरित होकर यहां आए सतीश कुमार त्रिपाठी को लघुवाद न्यायाधीश बनाया गया है। इस पद पर रहीं श्रद्धा तिवारी को सीजेएम बनाया गया है।
विज्ञापन



अब तक सीजेएम रहे वरुण मोहित निगम को सिविल जज सीनियर डिविजन व इस पद पर रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है। भदोही से स्थानांतरित होकर यहां आए चंद्र मोहन मिश्रा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें