फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्मोत्सव के उल्लास में मगन हुई अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राम जन्मोत्सव के उल्लास में अयोध्या मगन
विज्ञापन

अयोध्या। रामनवमी पर्व का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। राम जन्मोत्सव के उल्लास में अयोध्या मगन है। मंदिरों में गीत-संगीत एवं अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान है।

सायंकाल होते ही मठ-मंदिरों में बधाई गान, सोहर आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तों के श्रद्धाकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, मुख्य उत्सव को लेकर अयोध्या में भीड़ बढ़ने लगी है तो प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट राम जन्मोत्सव के उल्लास के शिखर को बयां करती प्रतीत होती है। इसके साथ ही गली-कूचों में बैरियर लगा दिए गए हैं। भीड़ बढ़ते ही बैरियर गिर जाएंगे।

अयोध्या में छह अप्रैल से शुरू हुए रामनवमी मेले की रौनक बढ़ती जा रही है। रामनवमी का मुख्य पर्व इस बार 13 व 14 अप्रैल दो दिन मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव के लिए मठ-मंदिरों को सजाया जा रहा है।

मंदिरों में जहां धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, वहीं सरयू तट पर बसी रामनगरी में रामकथा की रसधारा बह रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नान घाटों पर जल बैरीकेडिंग, बैरियर एवं डिवाइडर पर बैरीकेडिंग, नाव, गोताखोर, जाल आदि की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन


तीन स्थानों अयोध्या कोतवाली, बंधा तिराहा व तुलसी उद्यान पर खोया-पाया कैंप स्थापित किया गया है। वहीं, मेले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।

एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि पीएसी, बाढ़ राहत दल, बम खोजी व निरोधी दस्ता, डाग स्क्वॉयड व खुफिया दस्त मेला क्षेत्र में भ्रमणशील है। मुख्य तिथि के पूर्व आरएएफ की भी तैनाती की जाएगी। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें