फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी मेले में सुरक्षा के लिए 118 एसआई होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी मेले में सुरक्षा के लिए 118 एसआई होंगे तैनात
विज्ञापन

अयोध्या। 6 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र रामनवमी मेले की तैयारियों को लेकर एसपी रेलवे सौमित्र यादव ने बुधवार को अयोध्या जीआरपी चौकी व फैजाबाद जीआरपी थाने पर बैठक कर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा की। एसपी रेलवे ने बताया कि मेले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए इस वर्ष मेले में दोनों रलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त 118 उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर व प्लेटफार्म पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जीआरपी टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश में पैदल गश्त लगातार किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ लखनऊ से आए निरीक्षक राधेश्याम राव, जीआरपी थाना प्रभारी फैजाबाद सूबेदार यादव, अयोध्या जीआरपी चौकी प्रभारी आशीष त्रिपाठी समेत सभी मुख्य आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें