फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए लोगों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए लोगों के पसीने
विज्ञापन

अयोध्या। चिलचिलाती धूप में लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लगातार पारा बढ़ने व चटक धूप से आम आदमी का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगता है। मौसम वैज्ञानिक भी फिलहाल उमस से राहत न मिलने के संकेत दे रहे हैं।

कई दिनों से तेज धूप व बढ़ रहे पारे से लोग बेहाल हैं। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोग दिनभर पसीने ही पोंछते नजर आ रहे हैं। बुधवार को दिनभर तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने को लोगों ने पंखे और कूलर का सहारा लिया। राहगीर भी पेड़ की छांव तलाशते रहे व हाथों में रुमाल लिए पसीने पोंछते नजर आए। बुधवार को दिन का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान भी 14 रिकॉर्ड किया गया। आद्ररता अधिकतम 82 प्रतिशत व न्यूनतम 32 रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में आसमान साफ रहेगा। उमस से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें