किसान खा रहा दर-दर की ठोकरें
अयोध्या। लोकतंत्र का चुना हुआ जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है। लेकिन भाजपा के नेता स्वयं के नाम के आगे चौकीदार लिखकर लोकतंत्र को कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बातें जनौरा डंड़वा गांव में आयोजित चौपाल में एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कही। एमएलसी ने कहा कि किसान गन्ने का दाम लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की नीति का पता नहीं है। उर्वरकों की बोरी में घटतौली की जा रही है। इस मौके पर भीमल कुशवाहा, अंगद रावत, अनुभव रावत, लक्ष्मण रावत आदि मौजूदर रहे।