दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पलटी, 24 यात्री घायल
फैजाबाद। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के निकट बुधवार देर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पलटने से लगभग 24 यात्री घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के पास बुधवार देर रात लगभग दो बजे मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवेल्स की बस चालक के झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक-परिचालक समेत 24 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ये यात्री हुए घायल
प्रिया कुमारी (30) पत्नी मनोरंजन कुमार, अनुष्का (7) पुत्री मनोरंजन कुमार, निवासी भगवानपुर जिला मुजफ्फरपुर।
काजल पुत्री दिनेश माथुर निवासी भारतीपुर वेलगांव, वैशाली
मोहम्मद नौशाद (38) पुत्र अताउर्रहमान, मोहम्मद इरशाद (35), यासमीन परवीन (28) पत्नी मोहम्मद इरशाद निवासी नानपुर जिला सीतामढ़ी
प्रिंस (11) पुत्र राकेश कुमार, राज किशोर (34) पुत्र महादेव वर्मा जारंग रामपुर बेलसर, जिला वैशाली
मुकुल पुत्र निरंजन सिंह, लाल भुवन चौधरी, गंगेश्वर चौधरी निवासीगण कृष्णापुरी जिला मुजफ्फरपुर, मनोज (23) पुत्र लक्ष्मी चौधरी निवासी रूठिया लाल पुर रोनी जैदपुर
शांति देवी पत्नी भारत सिंह, रुखसार पुत्री मोहम्मद मुस्तफा निवासी दिल्ली, नूर आलम पुत्र नईमुद्दीन अंसारी निवासी डुमरी परमानंदपुर जिला देवरिया
राकेश कुमार (31) पुत्र विजेंदर राय निवासी हस्सारगंज हाजीपुर जिला वैशाली, विशाल पुत्र लाल बहादुर पासवान निवासी मोहम्मदपुर कोठी शिवम पुत्र लाल बहादुर, अवधेश कुमार (32) पुत्र विनोद सिंह निवासी बोरियापुर छतौनी मोतीहारी
रानी पुत्री शिवा रंजन चतुर्वेदी निवासी मुजफ्फरपुर, ओमप्रकाश गौड़ (34) पुत्र रमेश निवासी मल्लूडीह कसया जिला कुशीनगर
सुजीत वर्मा (21) पुत्र कपूरचंद्र वर्मा, रंजनी देवी (42), विकास कुमार (21) निवासी मानिक चौक सीतामढ़ी
गंभीर रुप से घायल मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद इरशाद, यासमीन परवीन, बृजकिशोर, पंकज कुमार को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि बुधवार रात लगभग दो बजे अशोक ट्रेवेल्स की बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर पलट गई।