फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला से सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान पाकर बोले मेधावी, ऐसा लगा जैसे कि मेहनत सार्थक रही
विज्ञापन

फैजाबाद। हाईस्कूल व इंटर के यूपी बोर्ड के नतीजों में प्रदेश और जिले में सर्वाधिक अंक पाकर सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों हाईस्कूल की जिला टॉपर रिषिका और इंटर के जिला टॉपर अनूप वर्मा को बुधवार को ‘अमर उजाला’ के सम्मान समारोह में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी घर लौटे तो परिवार समेत पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई, लोगों ने मेधावियों को बधाई दी। मेधावियों ने भी खुल मन से अपने अनुभव साझा किए।
मेधावियों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इस सम्मान के लिए ‘अमर उजाला’ का आभार व्यक्त किया। हाईस्कूल की परीक्षा में 92.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त करने वाली जिला टॉपर शहर के निरालानगर निवासी रिषिका ने कहा कि इस सम्मान व भव्य आयोजन के लिए ‘अमर उजाला’ का किन शब्दों में आभार प्रकट करें, समझ में नहीं आता है। ओपीएस इंटर कॉलेज की छात्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर ऐसा लगा जैसे कि मेहनत सार्थक हो गई। पिता सुनील कुमार के साथ समारोह में शामिल हुए थे। इसी बहाने लखनऊ में इमामबाड़ा घूमे व मेट्रो का सफर भी किया। कुल मिलाकर यह पूरा आयोजन जीवन भर याद रहेगा। वहीं सुमित्रा इंटर कॉलेज हैदरगंज बाजार में अध्ययनरत रहे इंटर के टॉपर तारुन निवासी अनूप वर्मा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना आह्लादित करने वाला रहा। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान के बारे में उन्होंने सोचा नहीं था। आज जब ‘अमर उजाला’ के लखनऊ में आयोजित भवय आयोजन में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुआ तो ऐसा लगा कि मेहनत सफल हो गई। इतनी खुशी मिली कि शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। इससे और अधिक मेहनत करने की इससे प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई टॉपर को किया सम्मानित
फैजाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने जिला मंत्री अजीत सिंह की अगुवाई में सीबीएसई परीक्षा में जिला टॉपर रहे उत्कर्ष देव के आवास पर उसे सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि एक शिक्षक दंपति के पुत्र ने जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर शिक्षक समुदाय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उत्कर्ष के पिता रामशंकर और माता उर्मिला नन्दनी पेशे से बेसिक शिक्षा में अध्यापक हैं। उत्कर्ष के टॉप करने की खबर सुनकर जिले के सभी शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे है। मंत्री अजीत सिंह ने उत्कर्ष को जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, रामकृष्ण गुप्ता, समीर सिंह, मनोज कुमार, नवीन सिंह, शशांक मोहन, अयोध्या मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें