फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो की तर्ज पर अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान
विज्ञापन

फैजाबाद। तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की भांति अब पॉलीटेक्निक चलो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए तकनीकी शिक्षा से रोजगार के अवसरों के बारे में छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अनिल कुमार ने इस आशय का निर्देश जारी कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सभी उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी खंड विकास अधिकारी और प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले में तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की तरह पॉलीटेक्निक चलो अभियान चलाया जाए। यह अभियान 01 से 25 फरवरी तक चलाया जाना है। कहा गया है कि छात्र/छात्राओं को पर्याप्त जानकारी व समुचित मार्गदर्शन के साथ-साथ डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के बारे में छात्र/छात्राओं को बताया जाए। जिससे वृहद पैमाने पर प्रवेश देकर तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाया जा सके। प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निकों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सत्र 2018-19 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को दो पालियों में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें