जान से मारने की धमकी का केस दर्ज
फैजाबाद। थाना पूराकलंदर अंतर्गत गांव फिरोजपुर निवासी विवेक प्रताप सिंह कोतवाली नगर फैजाबाद को दी शिकायत में अपने विरोधियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विवेक ने बताया कि उसका गांव के निवासी मंशाराम व भोले से विवाद चल रहा है, गत 9 अगस्त को उक्त लोगों ने उनको घर में घुसकर मारा पीटा था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पूरा कलंदर में दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 21 अगस्त को आरोपी रीडगंज ओवरब्रिज के पास उनको रोक कर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे और वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।