फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घंटे एक सेमी बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घंटे एक सेमी बढ़ रहा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन


फैजाबाद। पहाड़ों पर बारिश से सरयू नदी का तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है । हर घंटे एक सेमी की रफ्तार से नदी के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। इससे यहां बिल्वहरि व रौनाही बंधे से सटे दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों में बेचैनी है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जलस्तर पिछले 24 घंटे में 22 सेमीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है कि अभी नदी के जलस्तर से कोई खतरा नही है। मैदानी इलाकों में मानसून न आने से नदी में उफान नेपाली से छोड़े गए पानी की वजह से दिख रही है। बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पटेल ने बताया कि इसके बावजूद अवर अभियंताओं को बंधों की निगरानी रखने के निर्देश दिए गये हैं। जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक रविवार शाम छह बजे नदी का जलस्तर 90.430 मीटर रेकॉर्ड किया गया। नदी के खतरे का निशान 92.730 मीटर है। उधर, जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बाढ़ के मद्देनजर तैयारी के निर्देश दिए है। कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। राजस्व कर्मियों को बंधे व प्रभावित होने वाले संभावित गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें