फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द डिजिटलाइज्ड होंगी 601 ग्राम पंचायतें

Tue, 07 Jul 2015 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से इन ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबिल (ओएफसी) डाली जा रही। इसके साथ दोनों जिलों के शहरों में 25 स्थानों पर वाई-फाई के स्पॉट बनेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए सभी दूरभाष केंद्रों को एनजीएन (नेक्सट जनरेशन नेटवर्क) से लैस किया जा रहा है। 73 नए बीटीएस लगाने की तैयारी है।

महाप्रबंधक दूरसंचार विनोद कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में वार्ता करते हुए बताया कि बीएसएनएल केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का सपना साकार करेगा।

फैजाबाद व अंबेडकरनगर के चार-चार ब्लॉकों की 601 ग्राम पंचायतों में ओएफसी डाली जा रही है। जिससे ग्रामीण भी इंटरनेट की आधुनिक सेवाओं से जुड़ सकें। अब तक 194 ग्रामों में केबिल डाली जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फैजाबाद में बीकापुर की 59, मसौधा की 71, मया की 72 व पूराबाजार की 62 ग्राम पंचायत और अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज की 87, टांडा की 96, भियांव की 75 व भीटी की 79 ग्राम पंचायतों को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

इन गांवों में ओएफसी डालने का कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों को 155 एमबीपीएस की इंटरनेट सेवा सुलभ होगी। फैजाबाद में 16 व अंबेडकरनगर में 9 जगहों पर वाई-फाई स्पॉट बनाने का प्रस्ताव है।

 दूरभाष केंद्रों को सरकिट सिस्टम से पैकेट डॉटा सिस्टम में लाने के लिए एनजीएन में तब्दील किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बेसिक फोन उपभोक्ता भी तमाम सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें