फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, छाए रहेंगें बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
3.7 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

अयोध्या। मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदली। सुबह से ही 3.7 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा से ठंड व गलन और बढ़ गई। सुबह के समय कोहरे के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित रहा।

दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। एनडी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी अभी और कंपाएगी। इससे लोगों को दिक्कतें आएगी, मगर फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन


दिसंबर माह के एक पखवारा बीतने तक सुबह-शाम गुलाबी सर्दी और दिन में कड़ी धूप होने से गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन कुछ दिनों से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम ने रविवार को एकाएक करवट बदली।

रविवार को आसमान में बादल और पछुआ हवा ने लोगों को कड़ाके की गलन भरी ठंड की एहसास कराया। रविवार की सुबह लोग उठे तो आसपास कोहरा छाया मिला।

सुबह नौ बजे तक हल्की धूप खिली और कोहरा छंटा, लेकिन सर्द हवा रजाई में रहने को विवश करती रहीं। लोग छुट्टी का आनंद नहीं उठा पाए और दिन भर घरों में दुबके रहे।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 22 पर पहुंच गया, वहीं रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्ररता अधिकतम 94 और न्यूनतम 53 रिकॉर्ड की गई।

हवा की गति 2.6 किमी. प्रति घंटा की से बढ़कर 3.7 किमी. प्रति घंटा हो गई। एकाएक गलन बढ़ जाने से लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही, अनेक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। तेज हवा से लोगों को दिक्कतों से गुजरना पड़ेगा, लेकिन ठंड बढ़ने से फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें