महंत नृत्य गोपाल दास की हुई गवाही
फैजाबाद। मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने खुद के ऊपर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को कोर्ट में पहुंचकर गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता केके सिंह ने महंत से जिरह की। अधिवक्ता केके सिंह ने बताया कि 28 मई 2001 को सुबह 4:45 बजे सरयू स्नान से लौटते समय महंत नृत्य गोपाल दास पर बम से हमला हुआ था। इसकी रिपोर्ट उन्होंने देव राम दास वेदांती, देव नाथ पांडे, रेवती रमण शुक्ला उर्फ उमेश मिश्र ,पंकज तिवारी ,धर्म दत्त तिवारी व रमेश तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में लिखाई थी। इसमें आज महंत विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट बीडी गौतम के यहां उपस्थित हुए और उनसे जिरह हुई। जिरह अभी पूरी नहीं हुई है। इसके लिए अगली पेशी 4 नवंबर नियत की गई है।