फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को कानून से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा - एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी को कानून से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा : एसएसपी
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के नए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने रविवार शाम अपना पदभार ग्रहण किया। शाम करीब 6:30 बजे पुलिस लाइंस पहुंचे एसएसपी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।

उसके बाद उन्होंने अयोध्या में हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस जोगेंद्र कुमार इससे पूर्व एटीएस में तैनात थे। वो हमीरपुर, फर्रुखाबाद, मऊ, बरेली, बनारस व इलाहाबाद समेत पीएसी में तैनात रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के बाघमेर के रहने वाले जोगेंद्र पूर्व में जैसीमैर के एक कॉलेज में लेक्चरर भी रह चुके हैं, इसके बाद वो सेल टैक्स में अफसर भी रहे। वर्ष 2007 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।

पुलिस लाइंस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को कानून से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। कहा कि वो जनता के लिए हमेशा सुलभ रहेंगे। हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी ग्रामीण संजय कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी धनेजय कुशवाहा, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया, सीओ अयोध्या राजू साव, आरआई हरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें