योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
फैजाबाद । भाजपा पूरा मंडल इकाई के सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रवासियों की बैठक में नई सदस्यता, बूथ समितियों का गठन व बूथ सत्यापन पर चर्चा की गई। भाजपा जिला प्रभारी शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पार्टी के निर्देशानुसार क्षेत्रों में चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान को सुचारु रूप से चलाने का निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र की समस्त समस्याओं से मुझे अवगत करायें, समस्याओं के निवारण हेतु हर संभव प्रयास किया जायेगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, देवेंद्र मिश्रा, शारदा यादव , समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।