फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसओ को गिरफ्तार करने व वेतन रोकने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एसओ को गिरफ्तार करने व वेतन रोकने का आदेश
विज्ञापन

फैजाबाद। खंडासा थाने के पूर्व एसओ दीपन यादव को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने व वेतन रोकने का आदेश हुआ है। यह आदेश दुष्कर्म के एक मामले में गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर पाक्सो के विशेष न्यायाधीश कुशलपाल ने दिया है। अधिवक्ता हरिओम दूबे ने बताया कि सरकार बनाम तिलकराम का मुकदमा पाक्सो की विशेष कोर्ट में विचाराधीन है। इसकी विवेचना खंडासा थाने के पूर्व एसओ दीपन यादव ने की थी। उनकी इसमें गवाही होनी है। इसके लिए उन्हें कई बार समन भेजा गया। तामीला के बावजूद वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश किया है। इसके तामीला के लिए एसएसपी फैजाबाद को पत्र लिखा गया है। एसओ का वेतन रोकने का आदेश मुख्य कोषाधिकारी लखनऊ को दिया गया है। अब इसमें अगली पेशी 25 सितंबर नियत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें