फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की उफान थमी, संक्रामक रोगों का गहराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। बैराजों से एक पखवारे से छोड़े जा रहे पानी की गति कम होने के कारण सरयू का जलस्तर अब घट रहा है। शुक्रवार की शाम छह बजे तक सरयू का जलस्तर 93.23 मीटर रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि अभी भी सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


सरयू के घटते जलस्तर के बाद एबी व रौनाही तटबंध के कछार में स्थित बाढग़्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोगों का खतरा मंडराने लगा है। रौनाही तटबंध पर स्थित टापू बना कैथी मांझा में छोटे बच्चों को दाने निकले आए हैं। अभी तक गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंच सकी है।

अयोध्या स्थित केंद्रीय जलबोर्ड के अनुसार प्रति घंटे एक सेमी नदी का जलस्तर कम हो रहा है। शनिवार की सुबह तक सरयू का जलस्तर 93.10 तक पहुंचने की संभावना है। दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से1.99 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पिछले दिन की अपेक्षा 35 हजार 817 क्यूसेक कम है।
विज्ञापन


इससे संभावना बनी है कि अगले 24 घंटे तक सरयू का जलस्तर लगातार कम होगा। दूसरी सरयू के घटते क्रम के बाद रौनाही सहित एबी तटबंध के कई गांवों में घुसा पानी कम होने लगा है लेकिन कुछ गांवों में अभी भी पानी रुका हुआ है। इससे गांवों में संक्रामक रोगों का खतरा मंडराने लगा है।


सरयू का जलस्तर कम हुआ फिर भी घरों में घुसा है पानी
पूराबाजार। सरयू नदी का जलस्तर कम होते ही बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस अवश्य ली है, परंतु अभी भी उड़दावा, मुडाडिहा ,पिपरी संग्राम गांव के घरों में पानी घुसा है। बाढ़ पीड़ित गांव सलेमपुर, पिपरी संग्राम, उरदाहवा, पूरे चेतन गांव में अभी भी पानी घरों में घुसा है।

बाढ़ पीड़ित परिवार भोला, ज्वाला, शंकर, रामपाल ,चंद्रपाल, गंगाशरण आदि का कहना है कि पानी कम होते ही फसलें सड़कर गिरना शुरू हो जाएंगी। बाढ़ पीड़ित गांव पिपरी संग्राम के निवासी संतोषी, राम परकाश, गोली, मंगरु ,जगदीश निषाद ने बताया कि उन लोगों का घर पिपरी संग्राम गांव में था जो विगत वर्ष में सरयू नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ से कट गया था जिससे वह लोग मजबूर हो कर दो धाराओं के बीच बने टापू पर फूस का घर बना कर जीवनयापन कर रहे हैं।

विधायक ने प्रशासनिक टीम के साथ किया निरीक्षण
शुजांगज। रुदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं को लेकर विधायक रामचंद्र यादव के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त मानिकचंद्र दुबे, उपजिलाधिकारी रूदौली ट पी वर्मा, तहसीलदार शिव प्रसाद ने मुझेहना, सरायनसिर, महंगू का पूरवा, कैथी, कैथी मांझा गांव का दौरा किया। शुक्रवार शाम चार बजे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रहंी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें