धूमधाम से मना जानकीमहल का प्राकट्योत्सव
अयोध्या। जानकी महल ट्रस्ट का 75वां प्राकट्योत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व मंगलवार से संचालित श्रीरामचरित मानस के अखंड पारायण का बुधवार को समापन हुआ। प्राकट्योत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन के साथ विभिन्न प्रकार के पुष्पों से फूल बंगला झांकी भी सजाई गई।
जानकी महल ट्रस्ट की स्थापना 1941 में हुई थी। लेकिन भगवान की प्राण प्रतिष्ठा 1943 में की गई। प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को प्राकट्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच भगवान का अभिषेक के साथ पूजन किया गया। संतोें का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास, अधिकारी श्रीरामबल्लभाकुंज राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, ज.गु. रामदिनेशाचार्य, महंत रामकुमार दास, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, राजेंद्र प्रताप सिंह ट्रस्ट के दिलीप सुरतानिया, नरेश पोद्धार, रामकुमार शर्मा सहित अन्य ने संतों का अभिनंदन किया।