फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अयोध्या में करेंगे जनकपुर-अयोध्या बस सेवा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अयोध्या में 12 को करेंगे जनकपुर-अयोध्या बस सेवा का स्वागत
विज्ञापन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मई को एक बार फिर अयोध्या आ रहे हैं। वे अयोध्या के रामकथा पार्क में जनकपुर-अयोध्या बस सेवा का स्वागत करेंगे। सीएम के आगमन की आहट के साथ ही बुधवार को आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क का निरीक्षण किया व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की नगरी जनकपुर के बीच सीधी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। बस के अयोध्या पहुुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क में बस सेवा का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर बुधवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 मई को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामकथा पार्क में जनकपुर-अयोध्या बस सेवा का स्वागत करेंगे। बताया कि जनकपुर से 35 सदस्यीय दल पहुंचेगा, जिसके स्वागत की तैयारी की जा रही है। अयोध्या और जनकपुर के बीच यातायात की सुचारु सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा होती है, इसको ध्यान में रखकर बस सेवा शुरू की जा रही है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री स्वयं कर रहे हैं। बताया कि अयोध्या में मुख्यमंत्री करीब एक घंटे रुकेंगे। वह सरयू पूजन करने के बाद सुबह 10 बजे बस सेवा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें