फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मई से शुरू होंगी अवध विवि की परास्नातक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की परास्नातक परीक्षाएं 4 मई से
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परास्नातक परीक्षाएं 04 मई से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 324 परीक्षा केंद्रों पर 85 हजार 367 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। स्नातक की तरह परास्नातक की परीक्षाएं भी ऑडियो युक्त सीसीटीवी कैमरे में होगी। परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगी।
अवध विश्वविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं 22 मार्च से चल रही है। मौजूदा समय में स्नातक की आधे से अधिक प्रश्न पत्र हो चुके हैं। विशेष तौर पर बड़े छात्र संख्या वाले ज्यादातर प्रश्नपत्र हो चुके हैं। इसी के साथ 04 मई से स्नातक परीक्षाओं के निर्धारित केंद्रों पर परास्नातक की परीक्षाएं संपन्न होंगी। इसके लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं है। सचल दलों से लेकर, केंद्र व्यवस्थापक व नोडल केंद्र समेत समस्त व्यवस्थाएं पूर्ववत ही रहेंगी। सभी पूर्व के निर्धारित 324 परीक्षा केंद्रों पर 85 हजार 367 परीक्षाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 हजार 644 ने छोड़ी परीक्षा
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में बुधवार को 8 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार बुधवार को एक लाख 64 हजार 700 परीक्षार्थियों को परीक्षा में भाग लेना था। इसके सापेक्ष एक लाख 56 हजार 36 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी ओर सचल दलों की छापेमारे में कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें