फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी विवि में होगा राज्यस्तरीय किसान मेला, आएंगे कृषिमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय में लगेगा राज्यस्तरीय किसान मेला
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में 5 व 6 अप्रैल को राज्यस्तरीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उपस्थित रहने के लिए अपनी सहमति दे दी है। किसान मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कुलपति प्रो. जे एस संधू ने प्रदेश के सभी जनपदों से किसानों की भागीदारी तय करने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश निदेशक प्रसार को दिए हैं।
मेले का मुख्य विषय किसानों की दोगुनी आय में नवीनतम कृषि तकनीकों का उपयोग रखा गया है। किसान मेले में किसानों के लिए खरीफ फसलों के उन्नतशील प्रजातियों के बीज समेत फल वृक्ष एवं नर्सरी पौध भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। कृषकों को कम लागत की कृषि तकनीकी, जैविक खेती, पशु पालन, मुर्गी पालन, बटेर पालन, समेकित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण जैसी तकनीकों की अत्याधुनिक विधाओं से अवगत कराया जाएगा। मेले में आने वाले किसानों को विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रक्षेत्र का भ्रमण व अवलोकन करने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव ने बताया है कि मेले में विश्वविद्यालय के अधीन सभी 17 कृषि विज्ञान केंद्रों समेत कृषि रसायन, उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र, बैंक तथा कृषकों व कृषि उद्यमों से संबंधित संस्थाओं के स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित विषय विशेष पर काम कर रहे संस्थानों को भी किसान मेले में स्टाल लगाने व प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें