फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 21 नोडल केंद्रों पर पहुुंचने लगेंगे प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को आज से वितरित होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन 22 मार्च से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा की तैयारियों को फाइनल टच देने में लगा हुआ है। बुधवार से 10 जिलों के सभी निर्धारित 21 नोडल केंद्रों में प्रश्न पत्र पहुंचने लगेंगे। इसी के साथ महाविद्यालयों की ओर से प्रवेश पत्र बांटने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। मंगलवार को दिनभर विश्वविद्यालय से प्रवेश पत्र महाविद्यालयों को भेजे जाते रहे। बुधवार से महाविद्यालयों में प्रवेश पत्र बटने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से भी प्रवेश पत्र निकाल सकेंगे। साथ ही सीटिंग प्लान की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। दूसरी नोडल केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब 21 नोडल केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के वितरित किए जाएंगे। इनमें बहराइच में एक, बलरामपुर में एक, गोंडा में एक, फैजाबाद में चार, बाराबंकी में दो, अंबेडकरनगर में तीन, सुल्तानपुर में तीन, अमेठी में एक व प्रतापगढ़ में सर्वाधिक पांच नोडल केंद्र बनाए गए हैं। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की ओर से नोडल केंद्र अध्यक्ष को हिदायत दी गई है कि विश्वविद्यालय की ओर से निर्गत अनुमोदन पत्र, नियुक्ति पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधारकार्ड व मोबाइल नंबर के सत्यापन के बाद ही प्रश्न पत्र दें और उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराएं। कुलपति ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बगैर ऑडियो युक्त सीसीटीवी की निगरानी के परीक्षा नहीं होगी। नकल रोकने के लिए आंतरिक उड़ाका दल, विवि उड़ाका दल की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें