फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट से अधिक वसूला जा रहा टैक्सी का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेट से अधिक वसूला जा रहा किराया
विज्ञापन

-एआरटीओ की जांच से टैक्सी चालकों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
शुजागंज। रुदौली तहसील के सात टैक्सी स्टैंड पर शासन से निर्धारित रेट से कई गुना अवैध किराया वसूला जा रहा है। विरोध करने पर टैक्सी चालक मारपीट पर उतर आते हैं और क्षण भर में बेइज्जत करने में भी नहीं चूकते हैं। इसकी शिकायत भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे ने जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ अनिल पाठक के निर्देश पर शुक्रवार को एआरटीओ उदित नारायण पांडेय व यातायात अधीक्षक रोडवेज एसएन शुक्ला ने भेलसर चौराहे पर पहुंचकर टैक्सी व टैम्पो की जांच की, जिससे टैम्पो चालकों में हडकंप मच गया। इस दौरान टैक्सी चालक के लाइसेंस, कागजात व मानक से अधिक सवारियां आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सात के स्थान पर हर टैम्पो में दस से बारह सवारियां पाई गईं। टैम्पो पर बैठी सवारियों ने बताया कि मुझसे भेलसर से रुदौली का आठ रुपया से लेकर दस रुपया तक किराया वसूला जा रहा है, जबकि परिवहन अधिनियम 453/5 के तहत 2014 से अब तक एक किलोमीटर का किराया रुपया 1.21 प्रति किमी. निर्धारित है। वहीं तीन किमी. का रुपया 3.53 व चार किमी. का किराया रुपया 4.70 निर्धारित है। इसके बावजूद टैक्सी चालक मनमानी किराया वसूल रहे हैं। एआरटीओ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि निरीक्षण में अवैध किराया वसूली की बात प्रकाश में आई है, टैक्सी चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें