फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादाखिलाफी कर रही भाजपा सरकार-राजबब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
वादाखिलाफी कर रही भाजपा सरकार : राजबब्बर
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि, भाजपा चुनाव पूर्व किए गए जिन वादों की बदौलत सरकार में आई, आज उन पर खरा न उतरकर जनता से वादाखिलाफी कर रही है। हर जगह भाजपा जनता से छल करके सत्ता में आ रही है।
विज्ञापन

राजबब्बर का रविवार को अंबेडकरनगर जाते समय शहर की सीमा पर सआदतगंज के पास पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की अगुवाई में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि, बिहार में जनता ने भाजपा के विरोध में वोट किया था तो महा गठबंधन की सरकार बनी थी। मगर एक साजिश के तहत अब वहां भी भाजपा का मुख्यमंत्री बन गया है। इससे जाहिर है कि जनता इनके साथ नहीं है बल्कि ये साजिशन सत्ता में आ रहे हैं। कहा कि आज किसान, नौजवान, व्यापारी, आम जनमानस सभी महंगाई व बदहाल कानून-व्यवस्था से त्रस्त हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, सुनील पाठक, चेत नारायण सिंह, नाजिम हुसैन, अकबर अली मेजर, उग्रसेन मिश्र, जगदीश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें