फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि में पं. दीनदयाल शोध संस्थान को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि में पं. दीनदयाल शोध संस्थान को हरी झंडी
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल शोध संस्थान को खोले जाने को हरी झंडी मिल गयी है। योगी सरकार की ओर से अपने पहले बजट में इस शोध संस्थान के लिए राशि तय कर दी है।

इससे विवि के नए कुलपति के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान खोले जाने के लिये किए जा रहे जद्दोजहद एवं प्रयासों पर मुहर लग गयी है। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि बजट मिलने से प्रस्तावित संस्थान के लिए भवन, लाइब्रेरी व ग्रंथालय के निर्माण पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


अवध विवि में शोध संस्थान खोले जाने से पं. दीनदयाल के कार्य, चरित्र, कृतित्व एवं वांगमय के बाबत जानकारी मिलेगी। साथ ही शोध संगोष्ठी में उनके एकात्म मानववाद दर्शन को बारीकियों को लोग समझ सकेंगे और छात्रों को भी एक नयी दिशा मिल सकेगी।

यहां विवि के छात्रों नवीन तिवारी, सुरेश पांडे व विजय सिंह ने खुशी जाहिर की है और कहा कि इससे उन्हें पं. दीनदयाल के आदर्शों से सीख मिलेगी। साथ ही विवि के कला संकाय अध्यक्ष प्रो. आलोक मणि त्रिपाठी, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. आरएन राय एवं विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. आरके तिवारी ने कहा कि इससे विवि की गरिमा व मान में और इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी डा. एसएन शुक्ल ने बताया कि पांच महीने पहले नए कुलपति श्री दीक्षित की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये के लागत से इस संस्थान के खोले जाने का प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा गया था। जिसमें एक प्रोफेसर भी नियुक्त करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें