फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ
विज्ञापन

फैजाबाद। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा का मंगलवार को जिले में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने विविध कार्यक्रम आयोजित करके जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया।

डीएम संतोष कुमार राय ने मंगलवार को जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार कल्याण सेवाओं की स्वीकार्यता एवं उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय परिसर से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इसके तहत जिलेभर में 24 जुलाई तक सारथी वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन से जुड़ी दवाएं आदि का वितरण करेगा। इस मौके पर सीडीओ रवीश गुप्ता, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. सीबी द्विवेदी, डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, रामप्रकाश पटेल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

तुलसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या में रैली का आयोजन मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक, सिफ्सा के माध्यम से कराया गया। इस बीच कॉलेज की छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। डॉ. प्रियंका मिश्रा ने विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में छात्राओं को विस्तार से समझाया।

इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. पूजा सिंह, राम सजीवन यादव आदि मौजूद रहे। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पूराबाजार में विश्व जनसंख्या दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने कहा कि, प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या हमारे विकास में बाधक है।
विज्ञापन


इसलिए जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग करना आवश्यक है। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान डीगई राम व संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एचबी वर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक की सभी आशा बहुएं, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुख्य सेविका, स्वास्थ्य परिवेश शिक्षिका, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, अजय आनंद, डॉ. प्रेमनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें