फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बनेगा 50 बेड का पीआईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 50 बेड का पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जीना दुश्वार कर दिया है। संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना जताने के बाद आमजन में भय व्याप्त है।
अधूरी तैयारियों के बीच दूसरी लहर में हुई किरकिरी का पुनरावृत्ति से बचने के लिए तीसरी लहर को लेकर जिले में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 50 बेड का पीआईसीयू निर्मित करने की कवायद शुरू हुई है। इसके लिए भवन पहले से बनकर तैयार है।
बस साजो-सज्जा के सामान व अन्य जरूरी संसाधनों की आवश्यकता है। जिसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन दिन पूर्व ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में अभी तक तीन बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, लेकिन 50 बेड का पीआईसीयू बन जाने से प्रति 10 बेड पर एक चिकित्सक की जरूरत होती है।
ऐसे में कार्य चलाने के लिए एक समय में करीब पांच चिकित्सकों की जरूरत पड़ेगी। इस तरह करीब दो और चिकित्सक की तैनाती की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज को करनी होगी, जिसके लिए भी लिखा-पढ़ी की जा रही है।
बच्चों के इलाज के लिए तैयारी की जा रही है। 50 बेड का पीआईसीयू निर्मित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। भवन पहले से बनकर तैयार है। उसमें सामान स्थापित कराया जाना है। दो और बाल रोग विशेषज्ञ सहित एनेस्थेसिस्ट, पैरा मेडिकल स्टाफ की जरूरत भी पड़ेगी, जिसके लिए भी लिखा-पढ़ी की जा रही है। -डॉ. अरविंद सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें