फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह की मौत, 93 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती छह कोरोना मरीजों की 24 घंटे के भीतर इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 93 नए मरीज इस अवधि में संक्रमित हुए हैं। वहीं 146 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मरीजों की संख्या 15612 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 1463 हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 2369 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और 2788 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में रेलवे स्टेशन पर पांच संक्रमित मिले। आवास विकास कॉलोनी, बीकापुर के दराबगंज, बैंतीकला, मसौधा के मानापुर में तीन-तीन पॉजिटिव मिले। महाजनी टोला, विद्याकुंड, बछड़ा सुलतानपुर, बीकापुर के बनकट, कौशलपुरी कॉलोनी, मया बाजार के सिनौली, पूरा के खानपुर, तारुन ब्लॉक के परसवां, मुक्तापुर में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
अश्वनीपुरम कॉलोनी, देवकाली, बेगमगंज, मणि पर्वत, लालबाग, बहादुरगंज, हौसलानगर, सिविल लाइन, मुगलपुरा, अमानीगंज, साहबगंज सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 1259 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 116, जिला महिला चिकित्सालय में 10, जगत हॉस्पिटल में 10, चिरंजीव हॉस्पिटल में 23, आनंद हॉस्पिटल में 21, संजाफी हॉस्पिटल में 11 व निर्मला हॉस्पिटल में 13 लोगों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें