फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विज्ञान व गणित के पेपर में 4576 रहे अनुपस्थित

Tue, 28 Feb 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विज्ञान, गणित व जीव विज्ञान के पेपर में जिले से 4576 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शासन से नामित बोर्ड परीक्षा के प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा-निर्देश दिये।
विज्ञापन


सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान, इंटर के एनसीसी, द्वितीय पाली में इंटर के जीव विज्ञान व गणित का पेपर हुआ। मंडलीय कंट्रोल रूम के प्रेस सेल के आनंद कुमार पाठक ने बताया कि हाईस्कूल के 3055 और इंटर के 1521 समेत 4576 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं, उप्र. संस्कृत बोर्ड प्रथम पाली में संस्कृत शास्त्रम् द्वितीय, भौतिक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन व द्वितीय पाली में शास्त्रम् द्वितीय, गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी विषयों का पेपर हुआ। आनंद ने बताया कि संस्कृत बोर्ड के प्रथम पाली में 677 व द्वितीय पाली में 259 समेत 936 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीबीएसई 10वीं के पेपर शुरू
अयोध्या। जिले में 13 केंद्रों पर सोमवार से सीबीएसई के 10वीं की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ है। किसी भी केंद्र से कोई अनियमितता सामने नहीं आई है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अजीत द्विवेदी ने बताया कि जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं 20 फरवरी से 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई हैं, लेकिन 10वीं की परीक्षा की शुरूआत सोमवार को हुई है।

10वीं में जिले में 4055 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर सघन तलाशी लेकर प्रवेश दिया गया। उपस्थिति व अनुपस्थिति का विवरण प्राप्त नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें