ईवीएम में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम शुरू
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम शुरू हो गया है। विधानसभा क्षेत्रवार रखी गई ईवीएम मशीनों में सेटिंग का काम एक दिन में पूरा होने वाला नहीं है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने नामों की सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया। फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में 06 मई को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन करके विधानसभा क्षेत्रवार लगाया गया था।
इसके बाद दूसरे रेंडमाइजेशन में इन्हें बूथवार लगाए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब ईवीएम मशीनों में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम शुरू किया गया है।
रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के एक अफसर सहित जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को दिन-रात टीमों को लगा कार्य करने व रात में कार्य करने के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।