अभियान के तहत घर-घर पहुंचे भाजपाई
अयोध्या। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या महानगर कार्यकर्ताओं ने साहबगंज वार्ड स्थित दलित बस्ती में घर-घर जाकर भाजपा का झंडा लगाकर पत्रक बाटा और स्टीकर चस्पा किया। इसका नेतृत्व भाजपा महानगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश जायसवाल ने किया। उनके साथ भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, ओम मोटवानी, अजय रस्तोगी, प्रमोद मौर्या समेत अन्य मौजूद रहे।