बीए, बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा कल
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में बीए/बीएससी भाग-एक की प्रायोगिक परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। एमए/एमएससी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 20 फरवरी को होगी। यह जानकारी सैन्य विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. राम अवतार राम ने दी।