अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग ने अभी लोकसभा चुनाव की चुनाव की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन मतदाता सूची के अपडेट किए जाने के साथ ही प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करा दी है।
जिससे घोषणा के साथ ही पूरी मशीनरी को सक्रिय किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि जिले में 24 नोडल अफसर और 54 अफसरों को सहायक नोडल अफसर बनाया गया है।