फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आज, शान से लहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस आज, शान से लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन

अयोध्या। गणतंत्र दिवस के महापर्व को लेकर जिलेभर में उल्लास है। दिनभर तिरंगा, बैच, टोपी आदि की दुकानों पर स्कूली बच्चों व अभिभावकों की भीड़ रही। सरकारी, ऐतिहासिक भवनों व शहीद स्थलों की साफ-सफाई के साथ लाइटिंग की गई है। सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को पूरा दिन लोग गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लगे रहे। विद्यालयों, पुलिस लाइन व कैंट में रिहर्सल हुए।

इसी के साथ ही जिले में सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिए गए हैं। जुड़वा नगरी अयोध्या-फैजाबाद को अलर्ट पर रखा गया है। जिले भर में शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। डाग स्कवॉयड, बम खोजी व निरोधी दस्ते की टीम ने जगह-जगह तलाशी ली। अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आपीएफ ने जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइन, बस स्टैंड, पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज, फतेहगंज, नियावां, गुप्तारघाट समेत अयोध्या के नयाघाट, साकेत महाविद्यालय, उदया चौराहा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली। संदिग्धों की निगरानी के लिए खुफिया विभाग को लगाया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अलर्ट रहने को कहा है।

किसी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल मामले की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस को शांति व सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए भी टीम लगाई गई है।

वहीं, जिला अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं, दवाओं का भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सीओ अयोध्या राजू साव ने बताया कि अयोध्या के सभी मठ मंदिरों, धर्मशालाओं, होटलों आदि में रुके लोगों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों व असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


पर्व का मुख्य आकर्षण पुलिस लाइंस में होगा, जहां परेड की सलामी मुख्य अतिथि आईजी ओंकार सिंह लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जांबाज पुलिस अफसरों-कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस लाइन में शान-ओ-शौकत से परेड निकलेगी। इसमें तीन महिलाओं की टोली व पांच पुरुषों की टोली शामिल रहेगी। इसके अलावा यूपी-100, रेडियो सेक्शन, फायर सर्विस, बीडीएस दल के कर्मी भी अपने करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें