फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के पूर्व आचार्य का निधन, शोक छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अविवि के पूर्व आचार्य का निधन, शोक छाया
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पूर्व आचार्य कल्याण सिंह का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शुक्रवार को देहांत हो गया। समाचार मिलते ही शिक्षक व कर्मचारी शोकाकुल हो गये। प्रो. सिंह का जन्म 1951 में गोरखपुर में हुआ था। इन्होंने परास्नातक की पढ़ाई डीडीयू से की व पीएचडी बीएचयू से किया। शिक्षक जीवन की शुरुआत प्रवक्ता के रूप में एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग से की।
विज्ञापन

प्रो. सिंह 1987 में विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में रीडर के पद नियुक्त हुए। वह विज्ञान संकायाध्यक्ष, मुख्य नियंता, वार्डेन एवं आईईटी के निदेशक भी रहे। इसके साथ ही इन्होंने राज्य स्तरीय पीएचडी प्रवेश परीक्षा एवं बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक के रूप में दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी किया था। उनके निधन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो. आरएनराय, प्रो. आरएल सिंह, भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. केके वर्मा, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. एसआर विश्वकर्मा, प्रो. एमपी सिंह आदि ने दुख व्यक्त किया है। प्रो. सिंह के निधन की सूचना मिलते ही पूर्वाह्न 11 बजे भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें