फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महानगर की पैंतालिस सदस्यीय कार्यकारिणी अनुमोदित

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की 45 सदस्यीय कार्यकारिणी अनुमोदित
विज्ञापन

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महानगर की कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया। जिसकी सूची रविवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा महानगर अध्यक्ष मो. कमर राईन ने जारी की। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि महानगर कमेटी में अध्यक्ष समेत तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 11 सचिव व 29 सदस्यों समेत 45 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर के छह प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की सूची को भी अनुमोदित किया, जिसमें महिला सभा की अध्यक्ष पूनम यादव, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मो. आसिफ चांद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश मांझी, व्यापार सभा के अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी, मजदूर सभा के अध्यक्ष जमीर सिकंदर सिद्दीकी, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम बनाये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें