फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल बनेगी समदा झील

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन स्थल बनेगी समदा झील
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने परियोजना का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल। तहसील क्षेत्र के गांव कोला में स्थित समदा झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी ने शनिवार को फीता काट कर कार्य का शुभारंभ किया। करीब 67 हेक्टेयर में फैली सोहावल की समदा झील को राजस्व, पर्यटन और वन विभाग की मदद से विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सीडीओ रवीश कुमार के साथ कोला गांव के पास स्थित झील पर पहुंच कर मनरेगा से कराए जाने वाले कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक झील का सौंदर्यीकरण कर पर्यटकों के लिए नाव चलाई जाने लगेंगी। कहा कि इससे पक्षियों का प्रवास बढ़ेगा और लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। इस अवसर पर एसडीएम सोहावल अवधेश बहादुर सिंह, तहसीलदार राजीव शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अबु बकर खान समेत राजस्व कर्मी व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें