फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास से सड़कों के कार्य समय से पूरे कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन

फैजाबाद। वित्तीय साल समाप्त होने में महज एक माह शेष है। मगर जिले की कई विकास परियोजनाएं अभी पूरी नहीं हो पाई हैं। अब इन परियोजनाओं के कार्यों में तेजी जाने का निर्देश दिया जा रहा है।
जिले में दस हजार से ज्यादा की संख्या में प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने का लक्ष्य है। इनमें ज्यादातर आवासों के लिए दो किश्तें जारी हो चुकी हैं, लेकिन तीसरी किश्त जारी नहीं हो पाई है। इसको लेकर विकास प्रशासन ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया है कि जिन आवासों का निर्माण धन की उपलब्धता के हिसाब से पूरा हो गया है। उनके उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त करके निर्माण के लिए तीसरी किश्त जारी कराई जाए। जिससे आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो सके। इसी तरह शौचालयों के निर्माण में तेजी के लिए भी कार्रवाई तेज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनकी मरम्मत के साथ ही निर्माण कार्य पूरे किए जाने हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इनमें अयोध्या विल्हरिघाट बंधा, पूराबाजार से ऐेमी आलापुर जैसी कई सड़के हैं, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। कहा गया है कि जिन परियोजनाओं के लिए पैसे का आवंटन नहीं हुआ है, प्रयास करके उन परियोजनाओं के लिए धन का आवंटन कराकर इन्हें पूरा कराने का प्रयास करें। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए तीसरी किश्त जारी कराने के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें