फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में मानक बदलने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती में मानक बदलने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

- आईटीआई पास अभ्यर्थियों ने लगाया जाम

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। भारतीय रेल की ग्रुप डी भर्तियों में मानक बदलने के विरोध में आईटीआई पास अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने देवकाली तिराहे के पास जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर छात्रों ने जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जाम हटा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 12 बजे देवकाली तिराहे के पास दर्जनों छात्र सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप था कि भारतीय रेल की ग्रुप डी की भर्तियों में आइटीआई की डिग्री के मानक को बदल दिया गया है, इससे आईटीआई करने का अब कोई महत्व नहीं रह गया है। छात्रों ने इसे रद्द करने की मांग की। इस दौरान नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से ज्ञापन को लेकर जाम हटवाया। प्रदर्शन करने वालों में छात्र अजीत वर्मा, शुभम मौर्या, विकास तिवारी, विवेक कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें