हर विकास खंड में लगेगा पशु आरोग्य मेला
मेले का कार्यक्रम घोषित, आज से होगी शुरुआत
फैजाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह मेला सभी विकास खंडों में लगेगा। यह मेला पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि के साथ कृषकों/पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेले 25 फरवरी से सात मार्च तक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को तहसील मिल्कीपुर के विकास खंड हरिग्टनगंज के सिंधौरा और तहसील सदर के विकासखंड मया के बरईपारा, 26 को तहसील मिल्कीपुर के विकासखंड मिल्कीपुर के उछाहपाली और तहसील सोहावल के विकासखंड मसौधा के कैल, 27 को तहसील रुदौली के विकास खंड मवई के सड़वा तथा तहसील सोहावल के विकासखंड सोहावल के शफीपुर मांझा, 28 फरवरी को तहसील रुदौली के विकासखंड रुदौली के लोधौरा और तहसील बीकापुर के विकासखंड तारुन के बाहरपुर, छह मार्च को तहसील सदर के विकास खंड पूराबाजार के दतौली और सात मार्च को तहसील बीकापुर के विकासखंड बीकापुर के धनुवंवा और तहसील मिल्कीपुर के विकासखंड अमानीगंज के भखौली में पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।