फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर के लिए यूपी के प्रत्येक जिलों में होगा रूद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर के लिए यूपी के प्रत्येक जिले में होगा रुद्राभिषेक
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए संकल्पित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक अनुष्ठान के क्रम में मंगलवार को भी 121 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा 25 लाख पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक पूजन किया गया। इसी क्रम में रामचरितमानस का नवाह पाठ एवं अखंड सीताराम नाम संकीर्तन भी भक्तों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक महंत दिलीप दास त्यागी ने बताया कि अनुष्ठान के क्रम में 22 फरवरी को विराट संत सम्मेलन का आयोजन हिंदू धाम में किया जाएगा
विज्ञापन

अनुष्ठान के संयोजक महंत दिलीप दास त्यागी ने बताया कि राममंदिर निर्माण से अयोध्या का वैभव लौटेगा, राममंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरूआत धर्मनगरी अयोध्या से की गई है। बताया कि अनुष्ठान के क्रम में 22 फरवरी को विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें संघ के इंद्रेश व भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, महंत रामविलास दास वेदांती, महंत राजकुमार दास व देश के विभिन्न प्रांतों से संत-महंत शामिल होगें। मंगलवार को अनुष्ठान के अवसर पर महंत रामप्रकाश दास, महामंडलेश्वर बजरंग दास, महंत शशिकांत दास, डॉ. देवेशाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें