फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज स्कूलों में पहुंचेगी प्रशभनपत्रों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज स्कूलों में पहुंचेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। प्रश्नपत्रों की खेप शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 132 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। आठ मार्गों पर प्रश्नपत्र लेकर वाहन निकलेंगे और दिन भर में ही सभी केंद्रों पर वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा बना ली गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से होनी है। इस बार सरकार के निर्देशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। उत्तर पुस्तिकाओं व प्रवेश पत्र का वितरण पूर्व में हो चुका है। शुक्रवार को अब जिले के 132 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार को ही रुपरेखा तय की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार आठ प्रमुख मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय इंटर कॉलेज के कोठार से निकालकर प्रशभनपत्रों को केंद्र व्यवस्थापकों को सुपुर्द किया जाएगा। प्रश्नपत्रों को सील कर अलमारी में सुरक्षित रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को पहले से ही निर्देशित किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह से प्रशभनपत्र का वितरण शुरू होगा और देर रात तक सभी स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि, शुक्रवार को प्रशभनपत्रों का वितरण होगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार आठ रूट बनाए गए हैं, जिन पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सशस्त्र पुलिस बल भी तैनात रहेगा। दिन भर में वाहनों द्वारा प्रश्नपत्र सभी 132 केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें