फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम जारी, जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का सितम जारी, जनजीवन बेहाल
विज्ञापन

फैजाबाद। ठंड का सितम दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। करीब एक सप्ताह से चल रही शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन ठिठुर गया है। गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन जबरदस्त गलन से हर कोई बेदम नजर आया। कोहरे और धुंध की वजह से तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने इसी तरह ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई है। वहीं प्रमुख स्थानों पर अलाव न जलने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। बुधवार को कोहरे, शीतलहर व गलन के बीच 3.7 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा से लोग बेहाल रहे। दिन भर धूप न निकलने से गलन भरी ठंड में घर से निकले लोग कंपकंपाते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री लुढ़ककर 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्र्दता अधिकतम 97 प्रतिशत व न्यूनतम 78 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक गलन भरी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंड की सितम इसी तरह जारी रहेगा। उधर प्रशासन की ओर से जिले भर में 450 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। नगर निगम अयोध्या समेत सभी नगर पंचायत व नगर पालिकाओं व ग्रामीणांचल के कई प्रमुख चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग कड़ाके की ठंड में गत्ता, पन्नी, कागज, सूखी पत्तियां आदि बीनकर ठंड से जान बचाने की जुगत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें