फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान के नीचे रह रहे किसान की ठंड लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे रह रहे किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के खुदियापुर निवासी वृद्ध गरीब किसान को अतिक्रमण की शिकायत करना भारी पड़ा। इसकी कीमत गरीब किसान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आशियाना छिनने के बाद खुले आसमान के नीचे कपड़ों का घरोंदा बनाकर रह रहे किसान की सोमवार रात वृद्ध किसान की ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन

घूर गड्ढे पर अतिक्रमण की शिकायत गांव के निवासी धर्म राज आदि के खिलाफ दिनकरपुर के मजरे खुदियापुर निवासी 70 वर्षीय तुलसी राम वर्मा ने 6 माह पहले तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में की थी। जांच के दौरान दस्तावेजों में वृद्ध किसान के छप्पर नुमा घर को ग्राम समाज की जमीन में पाकर किसान की ही शिकायत को आधार बनाया और तहसील प्रशासन से पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने गरीब किसान के आशियाने को जेसीबी से ढहा दिया। तुलसीराम इस कंपकंपाती ठंड में खुले मैदान में कपड़ों का घरौंदा बनाकर रात बिताने लगा। सोमवार रात ठंड की चपेट में आए किसान तुलसीराम ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि करते हुए मृतक के चचेरे भाई भाकियू नेता राम उजागिर पटेल ने बताया कि तहसील प्रशासन के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इस संदर्भ में नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि किसान वृद्ध था। कई दिनों से खा पी नहीं रहा था। उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। बिना पोस्टमार्टम कराए परिवारवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें