फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर बेसिक शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक/कर्मचारियों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा।

धरने में संगठन के मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों की कई समस्याएं और चुनौतियां हैं और उनको हमें सरकार के स्तर पर ले जाना है। नेताओं ने सरकार से मांग उठाई कि समस्त स्थायी मान्यता प्राप्त हाईस्कूलों को अनुदान सूची पर लिया जाए।
विज्ञापन


अप्रैल 2005 के पूर्व के नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू की जाए। 587 शिक्षक/कर्मचारियों को वेतन अनुमन्यता जारी की जाए। परिचारकों के सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी दिलाई जाए। इसके साथ ही कई अन्य मांगें उठाई।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने संघ की मांगें न मानी तो संघर्ष किया जाएगा। धरने को अवधेश कुमार पांडेय, लवकुश पाठक, दिवाकर सिंह, अशोक कुमार तिवारी, जगदंबा प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें