फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम की गिरफ्तारी पर सपाइयों का फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली व तारुन में भी सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने गुरुवार को रीडगंज चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।

सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि, 16 अगस्त को भाजपा सरकार ने जिस तरह से औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करके नामांकन से रोकने का प्रयास किया और सपाइयों पर बर्बरतापूर्वक पुलिस ने लाठियां भांजीं, वह निंदनीय है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की औरैया जाते समय उन्नाव में गिरफ्तारी लोकतंत्र का अपमान है।

इस दौरान सपा नेता इंद्रपाल यादव, बाबूराम गौड़, पंकज पांडेय, शिवकुमार यादव, रक्षाराम यादव, शिवांशु तिवारी, मुकेश जायसवाल, रजत गुप्ता, रुद्रमणि तिवारी, इंद्रसेन पहलवान, राहुल यादव, शाहबाज खान लकी मौजूद रहे।

वहीं, रुदौली में पूर्व सपा विधायक अब्बास अली जैदी ने इसे तानाशाही बताते हुए प्रदेश सरकार की आलोचना की। इसी क्रम में सपाइयों ने तारुन चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया।
विज्ञापन


तारुन में ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस मौके पर पार्टी नेता सियाराम निषाद, हरीराम बनवासी, शिवपूजन पांडेय, राकेश कर्पूरी, यदुनाथ यादव, मुनीराम यादव, कृपाराम वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें