फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 वार्डों में ही समाहित किए गए 41 विस्तारित गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम का परिसीमन पूरा हो चुका है। नए परिसीमन में वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी है लेकिन वार्डों के नामकरण में बड़ा बदलाव हुआ है। साथ ही विस्तारित 41 गांवों को भी 60 वार्डों में ही समाहित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब अयोध्या के वार्ड राममंदिर व स्वतंत्रता आंदोलनों के नायकों सहित कई अन्य हस्तियों के नाम से जाने जाएंगे। परमहंस, सिंघल, कल्याण सिंह, अवैद्यनाथ के नाम पर वार्डों का नामकरण किया गया है।
नगर निगम ने मंगलवार को नए परिसीमन का नोटिफिकेशन जारी कर सात दिन के भीतर आपत्तियां मांगी हैं। नए परिसीमन में वार्डों के नामकरण में प्रयुक्त होने वाले नवाब कालीन नाम व शब्दावली को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जैसे कि बहू बेगम वार्ड अब पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली दरवाजा वार्ड का नाम बदल कर विक्रमादित्य नगर किया गया। राठ हवेली का नाम शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर और बेगमगंज गढ़ैया वार्ड का नाम अंबेडकरनगर किया है।
सहादतगंज वार्ड को समाप्त कर इसे दो वार्ड में बांट दिया गया है। इसका आधा हिस्सा सरदार भगत सिंह वार्ड व आधा अटल नगर में शामिल किया गया है। फतेहगंज वार्ड अब जयप्रकाश नारायण वार्ड के नाम से जाना जाएगा।
साहबगंज वार्ड, आचार्य नरेंद्र देव व हैदरगंज वार्ड को समाप्त कर नानकपुरा वार्ड बनाया गया है। यही नहीं राममंदिर आंदोलन के अहम किरदार रहे अशोक सिंघल, परमहंस रामचंद्र दास, महंत अभिरामदास, महंत अवैद्यनाथ के नाम पर वार्ड का नामकरण हुआ है।
स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में शामिल रहे लाला लाजपत राय, सरदार भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, सुभाषचंद्र बोस, मंगल पांडेय के नाम पर भी वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप के नाम पर भी वार्ड का नामकरण हुआ है।
अपर नगर आयुक्त सचिदानंद सिंह ने बताया कि नगर निगम के नए परिसीमन में विस्तारित 41 गांवों को 60 वार्डों में ही समाहित किए जाने से कई वार्डों का क्षेत्रफल व मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है।
नए परिसीमन में सबसे बड़ा वार्ड अशोक सिंघल नगर होगा। जिसमें अयोध्या धाम के 17 मोहल्ले शामिल किए गए हैं। इसी तरह रामकोट वार्ड में 14 मोहल्ले शामिल किए गए हैं। दशरथ कुंड वार्ड में विस्तारित 14 गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दर्शननगर, अवैद्यनाथ वार्ड, कौशलपुरी, पंडित दीनदयाल नगर, वशिष्ठ कुंड, हनुमानकुंड व देवकाली वार्ड में 13-13 गांव/मोहल्ले शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें