अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में अग्निपथ योजना के तहत सेना में हो रही अग्निवीरों की भर्ती रैली में बुधवार को 4008 युवाओं ने दौड़ लगाई। आज (गुरुवार) को बस्ती व अयोध्या जिले के युवा रैली में शामिल होंगे।
सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तहत आयोजित अग्निवीरों की भर्ती रैली में बुधवार को अयोध्या के 6060 युवाओं ने रैली में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 4008 युवाओं ने जीडी पद के लिए प्रतिभाग किया।
इस दौरान युवा दौड़, लंबी कूद, सीने की नाप समेत अन्य प्रक्रियाओं से गुजरे। भर्ती प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस व सेना के अधिकारी भी भ्रमण करके तैयारियों का जायजा लेते रहे।